65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन इस बार गुवाहाटी में किया गया. इस ईवेंट में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, विकी कौशल, करण जौहर समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की. गोविंदा को फिल्मों में उनके योगदान के लिए इस बार एक्सीलेंस इन सिनेमा और रमेश सिप्पी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड् से नवाजा गया.
यहां देखिए किस स्टार को मिला फिल्मफेयर
बेस्ट फिल्म - गली बॉय
बेस्ट डायरेक्टर - जोया अख्तर (गली बॉय)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस - आर्टिकल 15, सोन चिड़िया
बेस्ट एक्टर - रणवीर सिंह (गली बॉय)
बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट (गली बॉय)
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स चॉइस - भूमि पेड़नेकर और तापसी पन्नू (सांड की आंख)
बेस्ट म्यूजिक - गली बॉय, कबीर सिंह
बेस्ट लिरिक्स - डिवाइन और अंकुर तिवारी - अपना टाइम आएगा
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - अरिजीत सिंह कलंक के लिए
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) - शिल्पा राव (घुंघरु - फिल्म वॉर)
बेस्ट डेब्यू एक्टर - अभिमन्यु दासानी
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस - अनन्या पांडे